3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव गैंगरेप मामला, विधायक के भाई पर कसा शिकंजा, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

दुष्कर्म पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद सीबीआई की बड़ी कार्रवाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Jun 2018, 11:48 AM IST

CBI seize Kuldeep Singh Sengar brother vehicle in Unnao Gang Rape case

उन्नाव गैंगरेप मामला, विधायक के भाई पर कसा शिकंजा, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

उन्नाव. दुष्कर्म पीड़ित परिजनों की शिकायत पर सीबीआई टीम एक बार फिर माखी गांव पहुंची। जहां उसने कई लोगों से बातचीत की, उसके बाद उन्हें लेकर थाना पहुंच गई। थानं में पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने गांव से एक काली फॉर्च्यूनर को लेकर थाने में खड़ा करा दिया साथ ही लिखा-पढ़ी भी की गई। गौरतलब है दुष्कर्म पीड़िता परिवारीजनों ने शिकायत की थी कि आरोपी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। साथ ही उनकी गाड़ी और असलहे भी बरामद नहीं किए जा रहे हैं। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान की गई शिकायत के बाद सीबीआई पीड़ित परिजनों की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की।

सीबीआई ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उठाया कदम

केंद्रीय जांच ब्यूरो की 4 सदस्य टीम मंगलवार देर शाम माखी गांव पहुंची। सीबीआई के पहुंचने की खबर जंगल में आग की तरह गांव में फैल गई। गांव में सनसनी मच गई। सीबीआई की टीम के सदस्य दुष्कर्म पीड़ित परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू की और गांव वालों से बातचीत की सीबीआई की टीम कई लोगों को लेखक माखी थाना पहुंचे और उनसे पूछताछ की पूछताछ के बाद एक बार फिर सीबीआई की टीम गांव पहुंची और एक काली फॉर्च्यूनर यूपी 35 ए एन 6061 लेकर वापस थाने आ गई। जिसे लिखा-पढ़ी के बाद थाने में खड़ी करा दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष माखी ने बताया कि गाड़ी किसकी है और कहां से आई इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। थाने में केवल गाड़ी दाखिल की गई है। यह गाड़ी भाजपा विधायक के भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल के नाम है।

हाईकोर्ट में रखी थी अपनी शिकायत

गौरतलब है उन्नाव दुष्कर्म मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो लगातार जांच कर रही है हाईकोर्ट इलाहाबाद में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच में तेजी आई और एक के बाद एक पुलिस अधिकारियों से लेकर अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों में सीबीआई ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी से पूछताछ कर चुकी है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे से भी पूछताछ करने की चर्चा है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट पद पर तैनात डॉक्टर एस पी जोहरी से भी सीबीआई दो बार पूछताछ कर चुकी है अब तक दस लोग सीबीआई की गिरफ्त में है। इधर पास्को कोर्ट में आगामी 22 जून को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह की पेशी है। पिछली तारीख में योगी आदित्यनाथ के सीतापुर दौरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था के कारणों से हाजिरी माफी की अर्जी अदालत में दी गई थी। जिसके बाद 22 जून की तारीख दी गई थी।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश