20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिपाही ने गंगा नदी पुल से छलांग लगा किया आत्महत्या का प्रयास, मचा हड़कंप

- लखनऊ के बख्शी तालाब का रहने वाला कांस्टेबल - गंगा घाट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कारण की जांच की जा रही है

less than 1 minute read
Google source verification
गंगा घाट का कांस्टेबल

सिपाही ने गंगा नदी पुल से छलांग लगा किया आत्महत्या का प्रयास, मचा हड़कंप

उन्नाव. लखनऊ कानपुर गंगा पुल और उस समय हड़कंप मच गया। जब एक सिपाही ने वर्दी में गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर खड़े गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना के समय नदी में तेज बहाव था। स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलट रिफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई। बताया जाता है सिपाही मानसिक तनाव में था। जिसकी जेब से आइडेंटी कार्ड भी निकला है।

गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र का मामला

घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की है। लखनऊ जनपद के बख्शी तालाब निवासी अभय सिंह (32) पुत्र स्व. जगदीश सिंह गंगाघाट में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। अज्ञात कारणों से उसने आज गंगा नदी से छलांग लगा दी। सिपाही की छलांग लगाते मौके पर हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच गोताखोरों ने गंगा नदी में छलांग लगाकर कांस्टेबल को बाहर निकाला और आनन-फानन उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में बातचीत करने पर गंगा घाट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल अभय सिंह की हालत ठीक है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के दृष्टिकोण से छलांग लगाने खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और चर्चाओं का बाजार गरम है।