6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश भीषण मंदी की चपेट में – प्रदेश कांग्रेस महासचिव

- आम आदमियों के परिवार को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया - सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
देश भीषण मंदी की चपेट में - प्रदेश कांग्रेस महासचिव

देश भीषण मंदी की चपेट में - प्रदेश कांग्रेस महासचिव

उन्नाव. देश भीषण मंदी की चपेट में आ गया। मोदी सरकार की भ्रष्ट एवं लचर आर्थिक नीतियों की वजह से देश के युवाओं में बेरोजगारी भाजपा सरकार की 5 साल की नीतियों की वजह से बढ़ी है। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर भाजपा सरकार ने देश में आम आदमियों के परिवार को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। उक्त विचार प्रदेश कांग्रेस के महासचिव वीर प्रताप सिंह ने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कही।

भयंकर आर्थिक मंदी के मुहाने पर देश

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने सम्बोधन में कहा कि देश में मोदी सरकार की गलत नीतियों से भयंकर आर्थिक मंदी के मुहाने पर देश खड़ा है। जिससे रोजगार प्राप्त लोगों के हाथों से काम छिना जा रहा है। इस पर पेट्रो उत्पादों में मूल्यवृद्धि से पूरे देश का आम जनमानस कराह उठा है।

संघर्ष करने का ऐलान

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आहृवान पर जनता के हित के लिये पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के विरोध में संघर्ष करने का ऐलान किया है। जिसमें प्रत्येक कांग्रेसजन पूरे दम से सरकार की इस जनविरोधी निर्णय का विरोध करेगा।ले के कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन करते हुये पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया। उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डा. अनवर खुर्शीद, दिनेश शुक्ला, संजय निगम, कृष्णपाल सिंह यादव, विश्वास निगम, यशकरन पटेल, राजीव रतन राजवंशी, अवधेश सिंह, प्रदीप अवस्थी, आशुतोष शर्मा, मुन्नीलाल आदि लोग उपस्थित थे।