30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..जब महिला ने शराब पीकर पुलिस को छकाया

नशेबाज महिला ने पुलिस को खूब छकाया। होश आने पर उसने पुलिस व अपने पति को खूब जमकर फटकारा। काफी देर तक अस्पताल में यह ड्रामा चलता रहा। थक हारकर डॉक्टर ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेज दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ankur Singh

•

Updated: 26 Jul 2016, 7:02 PM IST

drunken

drunken

उन्नाव। जिले में नशेबाज महिला ने पुलिस को खूब छकाया। होश आने पर उसने
पुलिस व अपने पति को खूब जमकर फटकारा। काफी देर तक अस्पताल में यह ड्रामा
चलता रहा। थक हारकर डॉक्टर ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला
अस्पताल भेज दिया। तब जाकर कहीं पुलिस ने राहत की सांस ली।

बताया जाता
महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चंडीगढ़ भाग गई थी। जहां से
वापस आई और अपनी बेटी को लेने के लिए उसके स्कूल पहुंच गई। मास्टरों द्वारा
इंकार करने पर उसने वही चौराहे पर खड़े होकर शराब पी। जो झ्तनी ज्यादा हो
गई कि कुछ दूर चलने के बाद गिर पड़ी। सड़क किनारे महिला को पड़ा देख लोगों ने
समझा वह जहरखुरानी का शिकार है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने यथा
स्थिति समझी और महिला को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई।

जिला अस्पताल रेफर कर पुलिस ने ली राहत की सांस

घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर खुर्द के पास की है।
कोतवाली सफीपुर पुलिस को सूचना मिली की सड़क किनारे 40 वर्षीय महिला बेहोशी
की हालत में पड़ी हुई है। महिला के बेहोशी की हालत में पड़ी होने की
जानकारी मिलने पर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने महिला
को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में भर्ती कराया। जहां उसक ड्रामे को
देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच जानकारी होने पर अस्पताल
में महिला का पति भी पहुंच गया था।

पांच वर्ष पूर्व भागी थी प्रेमी साथ

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाउद्दीन पुर निवासी रामू
ने बताया कि उसकी पत्नी 5 वर्ष बोल दो लड़की सुनीता 11 व दीपिका 8 को
छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चंडीगढ़ भाग गई। उसने बताया कि आज सुबह पत्नी
चंडीगढ से वापस आई है। जहां वह जूनियर हाई स्कूल बह्मना में पढ़ रही लड़की
को लेने चली गई। स्कूल टीचर ने लड़की को देने से साफ मना कर दिया। बताया
जाता है वहां से निकलकर महिला ने चौराहे पर जमकर शराब पी और शेरपुर खुर्द
के पास आकर सड़क किनारे नशे की हालत में गिर पड़ी। लोगों ने समझा की महिला
जहरखुरानी का शिकार हो गई है। आनन फानन राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी
पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल लेकर आई।