5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असलहे के दम पर आठ लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा

24 घण्टे के अन्दर लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गोली भी लगी है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि लुटेरों के पास से लूटी गई नकदी के साथ डीपीआर भी बरामद कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
असलहे के दम पर आठ लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा

असलहे के दम पर आठ लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर असलहा के दम पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान लुटेरे को पैर में गोली भी लगी है। लुटेरे के पास से लूट के रुपये, एक मोटर साइकिल, तमंचा, एक डी.वी.आर बरामद किया है।

स्टोर मैनेजर पुनीत तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी निवासी मोहल्ला रावगंज थाना कोतवाली कालपी जनपद जालौन ने थाना में तहरीर देकर बताया कि ईजी डे शापिंग माल शुक्लागंज में सुबह लगभग 8 बजे स्टोर को खोल रहे थे। उसी समय अज्ञात व्यक्ति स्टोर के अंदर आया। असलहे के दम पर शोरूम में उपस्थित तीनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

शोरूम की तिजोरी खुलवाकर 8 लाख रुपये लूट कर मौके से फरार हो गया।दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसओजी और सर्विलांस की टीम को घटना के अनावरण के लिए लगाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत त्रिभुवन खेड़ा के पास हुए मुठभेड़ में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों मे सुनीत सिंह (27) पुत्र जयबहादुर सिंह निवासी तात्याटोपे नगर थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर, पुष्पेन्द्र सिंह (26) पुत्र शिव मंगल सिंह निवासी ग्राम पिपरौली गढिया थाना सहसों जनपद इटावा शामिल है। जिनके पास लूट के 5,43,676 रुपये, बिना नम्बर एक प्लेटिना मोटर साइकिल, एक तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त सुनीत सिंह के कब्जे से) दो एंड्रॉयड मोबाइल, सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक मोहित कुमार कनौजिया, सर्वेश कुमार, प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, हे.का. खैरुल बशर, हे.का. रोहित शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।