
Trans Ganga City
उन्नाव. आखिरकार ट्रांस गंगा सिटी के लिए यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन पर किसानों ने हल चलाकर अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला व पुरुष किसान मौजूद थे। लगभग आधा सैकड़ा ट्रैक्टर के द्वारा जुताई का कार्य कराया गया। आंदोलित किसानों ने इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि या तो जमीन वापस करो वरना हमें मौत दो। दूसरी तरफ प्रशासन ने भी किसानों के आक्रोश को देखते हुए अपनी पूरी तैयारी पर थी। आधा दर्जन ज्यादा से थानों की पुलिस को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां भी मौके पर मौजूद थी।
कमिश्नर के आदेश पर जमीन वापस करने की मांग
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट ट्रांस गंगा सिटी के लिए यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि पर किसानों ने आज ट्रैक्टर चलाकर अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। 1151 एकड़ जमीन पर ट्रांस गंगा सिटी का मामला विगत कई वर्षों से विवादों में रहा है। तत्कालीन कमिश्नर के आदेश पर किसानों ने जिला प्रशासन और शासन से मांग की है कि उनकी जमीनों को वापस कर किया। इस संबंध में किसानों ने गुलाबी गैंग की महिला सदस्यों की के सहयोग से जिला प्रशासन का घेराव कर अपनी बात रखने का प्रयास किया। किसानों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि आगामी 2 अक्टूबर को हल चलाकर किसान अपनी जमीन को वापस ले लेंगे। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने मौके पर कई थानों की पुलिस से भेज दी थी। इसके साथ ही पीएसी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मुस्तैद रही। लेकिन किसानों द्वारा ट्रैक्टर चलाने के दौरान प्रशासनिक अमला मूख दर्शक की भांति मौजूद रहा।
गुलाबी गैंग की महिला सदस्यों का मिला साथ
किसानों ने जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन देकर बताया था कि आगामी 2 अक्टूबर को ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर किसान ट्रैक्टर से जुताई कराकर अपने कब्जे में ले लेंगे। इसी क्रम में आज हजारों की संख्या में किसानों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। लगभग सैकड़ा ट्रैक्टर के माध्यम से उन्होंने खाली पड़ी जमीन को जोतकर कब्जे में लेने का पराक्रम किया। किसानों के पक्ष में गुलाबी गैंग के मुखिया संपत पाल ने कहा कि किसान अपने आप को अकेला ना समझे। वह और उनके गैंग के सदस्य हमेशा उनके साथ है।
एक दर्जन ज्यादा थानों की पुलिस मौके पर थी
गुलाबी गैंग की महिला सदस्य गुलाबी साड़ी पहनकर बड़े ही जोस से नारेबाजी करते हुए अपनी उपस्थिति का एहसास कराती हैं। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी व्यवस्था की गई है यूपीएसआईडीसी की तरफ से कोई शिकायत आती है तो किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर जिला प्रशासन ने भी किसानों की चेतावनी को देखते हुए एक दर्जन ज्यादा थानों की पुलिस मौके पर बुला ली थी। वहीं मौके पर पीएसी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद थी।
Published on:
02 Oct 2017 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
