13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला दरोगा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, एएसपी ने बताया…

राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगाई गई थी महिला दरोगा, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए

less than 1 minute read
Google source verification
महिला दरोगा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, एएसपी ने बताया...

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. पुलिस लाइन निवासी महिला दरोगा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस लाइन कर्मियों ने आनन-फानन में से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते पुलिस के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला दरोगा के स्वस्थ के विषय में जानकारी प्राप्त की। अपर पुलिस अधीक्षक कि घरेलू समस्या के कारण महिला दरोगा ने जहरीला पदार्थ खाया है। महिला दरोगा की हालत स्थिर है।

फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र में तैनात महिला दरोगा

फतेहपुर 84 थाना में तैनात महिला दरोगा लक्ष्मी बाला ने सोमवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। दरोगा के पुत्र ने घटना की जानकारी फालोवर को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। आनन फानन दरोगा लक्ष्मीबाला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने महिला दरोगा के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि घरेलू समस्या के कारण उसने जहरीला पदार्थ खाया है। मूलत: इटावा की रहने वाली लक्ष्मीबाला सदर कोतवाली में तैनात थी। जिसका स्थानांतरण 19 जून को फतेहपुर 84 थाना कर दिया गया था। इधर उसकी ड्यूटी राष्ट्रपति सुरक्षा में लगाई गई थी। मगरवारा से अपनी ड्यूटी पूरी कर कमरे में पहुंची और जहरीला पदार्थ खा लिया था। बताया जाता है वह अपने स्थानांतरण से नाराज थी। लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक ने ऐसी किसी खबर से इनकार किया।