
पूर्व सांसद अन्नू टंडन का प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला, बोली लोग आज अखिलेश यादव की सरकार को याद कर रहे
उन्नाव. सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर महिला उत्पीड़न को लेकर जमकर प्रहार किया। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि आज लोग अखिलेश यादव की सरकार को याद कर रहे हैं। चाहे शहर का युवक हो या गांव का, सभी परेशान है। नौकरी मिल नहीं रही है और जो खेती करना चाह रहे हैं उनसे छीनी जा रही है। देश की 50% जनसंख्या खुश नहीं है। क्योंकि भाजपा शासन में महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश की 50% आबादी खुश नहीं
पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने अपने संबोधन में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बोली भाजपा शासन के दौरान मातृशक्ति पर अत्याचार हो रहा है। हम महिलाओं के हक के लिए काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। देश की 50% आबादी खुश नहीं है, मां खुश नहीं है, मां खुश रहेंगी तो देश खुश रहेगा। घर परिवार भी मां के खुश रहने से खुश रहता है। प्रदेश सरकार मां को खुश रखने का अपना दायित्व भूल चुकी है। उन दायित्वों को हम जानते हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मालती रावत, प्रभा यादव, मनीषा दीपक सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।
Published on:
13 Feb 2021 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
