5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri – हाथों में भगवा ध्वज, भारत माता की जय, बम बम भोले और सैकड़ों की संख्या में वाहन, भगवा रंग में रंगा शहर

हिन्दू जागरण मंच ने सैकड़ो मोटर साइकिल, चार पहिया वाहनों के साथ निकाली भोलेबाबा की बारात  

less than 1 minute read
Google source verification
हिन्दू जागरण मंच

Mahashivratri - हाथों में भगवा ध्वज, भारत माता की जय, बम बम भोले और सैकड़ों की संख्या में वाहन, भगवा रंग में रंगा शहर

उन्नाव. आज हिन्दुओं के महापर्व महाशिवरात्रि पर हिन्दू जागरण मंच उन्नाव द्वारा माँ अन्नपूर्णा मन्दिर बाईपास से सैकडो चार पहिया वाहनो, मोटर साइकिलों के साथ हजारो भोले के भक्तो द्वारा भोले बाबा की बारात निकाली गयी। जिसका शुभारम्भ सदर विधायक पंकज गुप्ता व मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी द्वारा भोले बाबा की पूजा अर्चना कर भगवा ध्वज दिखा कर किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी सहित मंच के साथियों द्वारा सदर विधायक का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व अतिथियों को वैच लगाकर सम्मानित किया।


अन्नपूर्णा मंदिर से निकली शोभायात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र

भोलेबाबा की बारात अन्नपूर्णा मन्दिर बाइपास से कसाई चौराहा, छोटा चौराहा, एबी नगर होते हुये बड़ा चौराहा आईबीपी चौराहा सहित पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान भोले के बाराती हाथों में तिरंगा, भगवा ध्वज, मनमोहक झाकिया, शंखनाद व बम बम भोले, भारत माता की जयकारो से गुंजायमान था। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, सफीपुर अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा, विकास सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र शुक्ला, मनीष अवस्थी, शुभम कनौजिया, अखिल मिश्रा, वीरांगना वाहनी से शोभा पाण्डेय, निशा अग्निहोत्री, ममता द्विवेदी, विष्णु शंकर, शिवम आजाद, राजेश शुक्ला, वैभव अवस्थी, शशांक यादव, गोपाल बाजपेई विकास जयसवाल, आशु सिंह, बबलू तिवारी, मनोज, शिव, शिवाय, नितिन सिंह, अभिषेक, अमित शुक्ला, जीतेन्द्र शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।