इस मौके पर विमल द्विवेदी ने कहा कि जिस प्रकार लोगों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने आप में उदाहरण प्रस्तुत करता है। जनपद में इस प्रकार की अस्थि कलश यात्रा कब पहली बार लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर हाथों हाथ लिया। अटल बिहारी वाजपेई को चाहने वाले लोगों का उमड़ा जनसैलाब यह बताने के लिए काफी है कि अटल जी आज भी सभी के दिलों में जिंदा है। इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकताओ में जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, सभासद संजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, सफीपुर अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा, नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष शिवम आजाद, विष्णुशंकर, शुभम कनौजिया, अंशू शुक्ला, अखिल मिश्रा, आशीष त्रिवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।