13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमें अपने गौरवशाली इतिहास के साथ जुड़े रहना चाहिए – हृदय नारायण दीक्षित

जिला पंचायत सम्मेलन का हुआ आयोजन.

2 min read
Google source verification
Hridaynarayan

Hridaynarayan

उन्नाव. महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर देखकर क्या हमारे अंदर कोई उल्लास, उत्साह पनपता है। यदि ऐसा होता है तो यही इतिहास बोध है। यदि हम अपने पूर्वजों से प्रेरित नहीं हो पाते हैं तो हम अकेले रह जाते हैं और यदि हम अपने पूर्वजों द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हैं तो हम एक महान संस्कृति से जुड़ते हैं। स्थानीय निराला प्रेक्षागृह में आयोजित जिला पंचायत स्तरीय सम्मोेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने उक्त विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र को पढ़कर सुनाया। जिसे मौके पर मौजूद समस्त लोगों ने खड़े होकर दोहराया।

संकल्प पत्र के अनुसार 2022 तक नए भारत के निर्माण का लक्ष्य है। सांसद ने कहा हम सब संकल्प लेते हैं कि स्वच्छ भारत का, श्रेष्ठ भारत का, स्वस्थ भारत का, गरीबी मुक्त भारत का, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का, आतंकवाद मुक्त भारत के साथ कई अन्य संकल्प शामिल हैं। इस मौके पर साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक-एक बात राष्ट्र के लिए है। इसके पूर्व बांगरमऊ विधानसभा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर के संबोधन के साथ शुरू हुआ।

जरूरत पड़ी तो सरकार व्यवस्था करेगी

कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संकल्प है इसलिए पढ़ा जाता है कि सारी शक्तियां हमारे साथ हो जाए। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में हमने राष्ट्र निर्माण से संबंधित संकल्प लिए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद साक्षी महाराज ने उस संकल्प को पढ़ा है और हम सब ने उसे दोहराया है। जिसमें भारत को स्वच्छ युक्त बनाना, भारत को विज्ञान युक्त बनाना है। भारत के गांव को आदर्श गांव ब वृक्षारोपण से हरा-भरा करेंगे। गांव में ज्ञान होगा, विज्ञान होगा। रेल दुर्घटना पर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं दुर्घटना होती है। प्लानिंग नहीं होती है। प्लानिंग के लिए किसी को दोषी ठहराया जा सकता है, दुर्घटनाओं के लिए नहीं। एक प्रश्न के उत्तर में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर विद्युत तार जर्जर हो चुके हैं। विद्युत व्यवस्था भी ठीक नहीं है। हादसों के विषय में कुछ जानकारी मिलेगी तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी। किसी व्यक्ति का किसी के निजी जीवन में ताक-झांक करना उचित नहीं है। पहले लोग ताक-झांक करते थे। जिसे डिफाइन नहीं किया गया था। परंतु अब माननीय न्यायालय ने अनुच्छेद 21 के साथ पढ़ने के निर्देश दिए हैं। जो जीने का मौलिक अधिकार है।

दीक्षित ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार के क्रियान्वन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यदि सरकार को जरूरत पड़ी तो व्यवस्था करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत, फ्रांस और अमेरिका में मौलिक अधिकार लिखित में है। इस मौके पर पुरवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल सिंह मुख्य विकास अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटिहार, हरसहाय मिश्र उर्फ मदन, दुर्गेश सिंह चंदेल सहित जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान व अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे।