28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति विदेश में, पत्नी ने जना बच्चा, लौटकर पति आया और फिर…

महिला के दोस्त को पुलिस ने लिया हिरासत में।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 31 May 2018, 9:21 PM IST

Husband in Foreign

पति विदेश में, पत्नी ने जना बच्चा, लौटकर पति आया और फिर...

उन्नाव. वह दो साल से विदेश में था और वहां नौकरी कर रहा था और उसकी पत्नी यहां गांव में। इस बीच यहां उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इससे पति के गुस्से का कोई ठिकाना न रहा वह विदेश से सीधे घर आया और घर आते ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार घटना जिले की हसनगंज कोतवाली क्षेत्र की है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर बकिया निवासी एक व्यक्ति दो साल से विदेश में नौकरी कर रहा था, जब उसे यह पता चला कि उसकीपत्नी ने इस दौरान एक बच्चे को जन्म दिया है तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया वह विदेश से लौट कर घर आया और अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पति के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि वह हत्या के बाद पत्नी के शव को घर के बाहर फेंक दिया। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ हसनगंज तत्काल मौक पर पहुंचे। जांच पड़ताल की उसके बाद मृतका के दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया।

बुधवार रात को गांव के कुछ लोग रामचरितमानस का पाठ सुनकर अपने-अपने घर लौट रहे थे, जब वे लोग गांव के राजेश के घर के पीछे पहुंचे तो देखा की राजेश की पत्नी रेखा का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। लाश देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीनियर अफसरों को इस मामले में अवगत कराया।

पति के विदेश जाने के डेढ़ साल बाद बच्चे को जन्म दिया था

ग्रामीणों ने बताया कि राजेश दुबई में दो साल से रह रहा था अैार वहां नौकरी कर रहा था। वह दो साल बाद घर वापस लौटा। राजेश पहले अपनी ससुराल हसनगंज थाना क्षेत्र के सैरपुर गांव गया था। वहां से वह शाम को अपने गांव रसूलपुर बकिया आ गया। राजेश जब दुबई गया था, उसके करीब डेढ़ साल बाद पत्नी रेखा ने एक बच्चे को जन्म दिया। जब पति को यह बात पता चला तो उसका माथा ठनक गया, उसके कुछ महीने बाद वह गांव आया और अपनी पत्नी को मार डाला।

महिला के दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया
इस बात की चर्चाएं हैं कि राजेश की पत्नी रेखा की दोस्ती गांव के ही आजाद नाम के युवक से थी। इस बात को लेकर खफा राजेश ने रात को रेखा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके मार डाला। वहीं रेखा के घर वालों का कहना है कि हत्या उसके दोस्त आजाद ने की है। पुलिस ने आजाद को हिरासत में ले लिया है। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का लग रहा है। महिला के दोस्त आजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। वह जल्द ही हिरासत में होगा। मृतक रेखा की तीन बेटियां और पांच माह का बेटा है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग