उन्नाव

IMD latest alert: आंधी तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज कानपुर में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज और चमक के साथ आंधी भी चल सकती है।

less than 1 minute read
May 10, 2025

आईएमडी मौसम विभाग ने कानपुर जिले के लिए के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। ‌कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। आज 10 मई को तेज हवाओं के साथ गरज चमक और धूल भरी आंधी चलने की जानकारी दी गई है। स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। रविवार 11 मई का तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है 24 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा रविवार 11 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Updated on:
10 May 2025 06:57 pm
Published on:
10 May 2025 06:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर