
नोटबंदी के दौरान इन फैक्ट्रियों के टर्नओवर में आया उछाल, अब हुई छापामारी तो मचा हड़कंप
उन्नाव. जीएसटी के आने के बाद आयकर विभाग की जनपद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्लाटर हाउस में छापा मारकर बड़े पैमाने पर दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। छापामार की कार्रवाई स्लाटर हाउस के साथ उनके मालिकों के घर भी हुई। संदिग्धता के घेरे में आए इन स्लाटर हाउस पर छापे मार की कार्रवाई के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ इसे नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर सामने आई संपत्ति से जोड़कर देखते हैं। वहीं कई जीएसटी की वजह से भी निशाने पर आए हैं।
कार्रवाई से मचा हड़कंप
स्लॉटर हाउस औद्योगिक क्षेत्र में हुई बड़ी कार्रवाई से फैक्ट्री एरिया में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर स्लाटर हाउस का निरीक्षण करने पहुंची टीम को दबंग ट्रक चालकों ने रौदनें का प्रयास किया था। जिसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन उसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित अवैध अड्डे से बड़ी संख्या में अवैध रूप से रखे गए गोवंशीय जानवरों को बरामद किया था।
खंगाले गए जीएसटी के दस्तावेज
सदर कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी में स्थित स्लाटर हाउस पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बड़ी छापेमारी की। इसके लिए कई टीमों ने अपनी तैयारियां की थीं और एक साथ तीन स्लाटर हाउस पर धावा बोला। जिसमें रुस्तम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, स्टैंडर्ड फ्रोजेन फूड्स एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और रुस्तम फ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी रुस्तम की एक अन्य फैक्ट्री शामिल हैं। दही चौकी स्थित इंडस्ट्रियल इलाके के स्लाटर हाउस में छापेमारी की खबर से उद्यमियों में हड़कंप मच गया। कानपुर से आई आयकर विभाग की टीम ने यह छापेमारी की। जिसमें स्थानीय इनकम टैक्स अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था।
मालिकों के घर भी निशाने पर
छापामारी में स्लाटर हाउस के साथ उनके मालिकों के घर को भी निशाने पर लिया गया। जिसमें उन्नाव को छोड़कर कानपुर के साथ बाहर के आयकर अधिकारियों को शामिल किया गया था। बताया जाता है नोटबंदी के दौरान और बाद में इन फैक्ट्रियों का टर्नओवर काफी अधिक रहा। जिसके कारण यह स्लाटर हाउस आयकर विभाग के निशाने पर आए। छापामार कार्रवाई के दौरान इतनी सतर्कता बरती गई कि सबसे पहले स्लाटर हाउस परिसर को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया था। उसके बाद छापामार की कार्रवाई शुरु हुई। इस संबंध में आयकर विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
Published on:
12 Jan 2018 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
