
India on moon: सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बने गांव के बच्चे, दौड़ी खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चंद्रयान तीन की लैंडिंग को देखने के लिए विद्यालय में विशेष व्यवस्था की गई। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखा गया सफल लैंडिंग के बाद देखने वालों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। ताली बजाकर इस अवसर पर मिली खुशी को प्रकट किया। बीएसए ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में देखने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया था। कई विद्यालयों में लोगों ने बच्चों ने टीवी या मोबाइल पर सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बच्चों के साथ चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। जैसे ही सॉफ्ट लैंडिंग का फाइनल स्टेज पूरा होता है, हाल में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने इसे बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। सोशल मीडिया पर भी चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के छोटे-छोटे नव निहालों को इसरो जैसी के माध्यम से चंद्रयान 3 की लैंडिंग दूरसंचार विभाग से दिखाना देश की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है आने वाले समय में यही बच्चे ऐसी ही उपलब्धि प्राप्त कर देश का नाम रोशन करेंगे
Published on:
23 Aug 2023 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
