9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेपर कैंसिल होने के बाद घर पहुंची इंटर की छात्रा का शव फांसी से लटका मिला, अखिलेश यादव का ट्वीट

इंटर की छात्रा अंग्रेजी का पेपर कैंसिल होने के बाद घर वापस आ गई। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो उसका तो कमरे के अंदर फांसी से लटका मिला। परिजन का कहना था कि छात्रा काफी दिनों से बीमार चल रही थी। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए घटना का जिक्र किया है।

2 min read
Google source verification
पेपर कैंसिल होने के बाद घर पहुंची इंटर की छात्रा का शव फांसी से लटका मिला, अखिलेश यादव का ट्वीट

Pattrika

इंटरमीडिएट की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब परिजन शाम को घर वापस पहुंचे। जहां उन्होंने किशोरी को फांसी के फंदे पर लटका पाया। फांसी के फंदे पर बिटिया को लटका देख घर में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया। शव को नीचे उतरवा कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार बिटिया काफी समय से बीमार चल रही थी। वहीं चर्चा है कि इंटर का पेपर कैंसिल रद्द हो गया था। जिसके बाद वह घर वापस आई और फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। अखिलेश यादव के टूटने मामले को हवा दे दिया है।

घटना माखी थाना क्षेत्र के गांव रुदई खेड़ा का है। 17 वर्षीय शिवांगी पुत्री अशोक पाल का तो फांसी के फंदे में लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। जब बुधवार की देर शाम परिवारी जन घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। फांसी में शव लटकने की खबर देखते-देखते जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें

गैर हिंदुओं को मंदिरों के पास दुकान लगाना सख्त मना है, हिंदू जागरण मंच की वॉल पेंटिंग पर चर्चाओं का बाजार गर्म

परिजनों का कहना है कि शिवांगी काफी समय से बीमार चल रही थी। बीते बुधवार को पेपर कैंसिल होने के बाद घर आ गई थी। उस समय घर में कोई भी नहीं था। शाम को घर पहुंचा तो कमरे के अंदर फांसी से लटकी मिली। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। माखी थाना में घटी घटना के संबंध में अखिलेश यादव ने समाचार के साथ ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार के राज में यह बेहद नकारात्मक बात है कि जो देता है अपराध की खबर उसी पर टूटता है कहर। उन्होंने चौथे स्तंभ को हिरासत के डर से आजाद होना चाहिए भी लिखा है।