हिंदू जागरण मंच द्वारा कराए गए वॉल पेंटिंग के संबंध में विमल द्विवेदी ने बताया कि वॉल पेंटिंग करके गैर हिंदुओं को देवी मंदिरों के आसपास दुकान लगाए जाने से रोकने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के पहले विशेष वर्ग के लोगों द्वारा मंदिर के आसपास की जगह पर कब्जा कर लेते हैं। माली व अन्य दुकानदारों को दुकान लगाने में आपत्ति दर्ज करते हैं। हिंदू जागरण मंच देवी मंदिरों के आसपास की स्वच्छता, सुरक्षा, पवित्रता को बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। इस संबंध में जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन भी दिया गया है। अब देखना यह है कि हिंदू जागरण मंच द्वारा उठाया गया यह मुद्दा किस स्तर तक जाता है।