उन्नाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश और विदेश में भारतीयों के सम्मान को बचाने का कार्य किया है। विवादित मुद्दों को भी समाप्त किया गया है। लेकिन कानून व्यवस्था को कोई खतरा नहीं हुआ।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में अगर कोई भी भारतीय फंसा है तो उसे सुरक्षित लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भारतीयों का सम्मान बचाया गया है। सीरिया में आईएसआई ने 47 नर्स का अपहरण कर लिया था। जिन्हें सुरक्षित लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज सहित जिले के विधायक भी मौजूद थे।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में गृह युद्ध के समय में फंसे 550 लोगों को सुरक्षित निकालने का काम या फिर रूस यूक्रेन युद्ध में 23 हजार बच्चों को सुरक्षित निकलने का काम सफलतापूर्वक किया गया। जिससे विश्व में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धारा 370, राम मंदिर, तीन तलाक जैसे विवादित विषयों को समाप्त किया गया। कानून व्यवस्था के लिए भी कोई खतरा उत्पन्न नहीं हुआ। जो इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास पर कम कर रही है।
आयुष्मान भव अभियान चलाया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयुष्मान भव अभियान सेवा पखवारा शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान, अंगदान सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 18 सितंबर को युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभी युवाओं से अनुरोध किया कि अपने नजदीकी रक्तदान शिविर में रक्तदान करें। 23 और 24 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
नए सफेद कार्ड का वितरण होगा
17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच प्रत्येक ग्राम सभा में अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। नए सफेद राशन कार्ड सहित अन्य लाभार्थियों को कार्ड बनाए जाएंगे। इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायकों में पंकज गुप्ता, बंबा लाल दिवाकर, अनिल सिंह, समीर शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे