
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज दर्दनाक हादसा हो गया। जब गंगा नहाने गए तीन बच्चे नदी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों को बाहर निकल गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों में मातम छा गया। सहायक पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है। घटना अरौल थाना क्षेत्र की है।
सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि अरौल थाना क्षेत्र के आकिन पुरवा के कुछ बच्चे गंगा नहाने के लिए आकिन घाट गए थे। जिसमें तीन बच्चे डूब गए। अरौल थाना पुलिस को के संबंध में जानकारी मिली।
अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सूचना पाकर अरौल थाना पुलिस गोताखोर के साथ मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य चलाया गया। तीनों ही बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है। मृतकों में सभी की उम्र 6 से 10 साल के बीच की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
Published on:
24 May 2024 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
