23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने मोह लिया लोगों का मन

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मंच पर था असम का बिहू तो दक्षिण भारत का भारतनाट्यम...

2 min read
Google source verification
Kendriya Vidyalaya annual function in Unnao UP news

केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने मोह लिया लोगों का मन

उन्नाव. केन्द्रीय विद्यालय दही चौकी का वार्षिकोत्सव आज निराला प्रेक्षागृह में धूमधाम एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई। वही विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। स्काउट गाइड में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी डॉक्टर हेमलता विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

कविता के माध्यम से नेत्रदान के लिए किया गया प्रेरित

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो गया। इसके उपरांत नन्हे मुन्नों बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई नेत्रदान के लिए प्रेरित की गई काव्य प्रस्तुति को लोगों ने काफी सराहा। उपरोक्त कविता में नेत्रदान के लिए लोगों को जागरुक किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा ऑल इज वेल अंग्रेजी नाटक का मंचन किया गया। जिसमें शिक्षक की अनुपस्थिति में बच्चे किस तरह से क्लास में हुड़दंग मचाते हैं, दिखाया गया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें विविधताओ में एकता का साक्षात दर्शन दर्शन हो रहा था।

अमावस्या की चांदनी नाटक का हुआ मंचन

मंच पर असम का बिहू था, तो दक्षिण का भारतनाट्यम भी लोगों को आकर्षित कर रहा था। इस मौके पर अमावस्या की चांदनी नाटक का भी मंचन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में कार्यरत शत्रुघ्न के पुत्र राहुल विक्रम जिन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में सफलता प्राप्त किए ने लोगों को गौरवान्वित किया साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं का मनोबल भी बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा राहुल विक्रम का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में दसवीं और 12वीं में सीजीपीए 10 एवं प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजयी छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। राज्य पुरुस्कार प्राप्त स्काउट और गाइड के साथ बेस्ट स्काउट गाइड का पुरुस्कार भी डॉ. हेमलता द्वारा प्रदान किया गया। संकुल नही, संभाग नही अपितु राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट गाइड का परचम लहराने एवं विद्यालय को अग्रणी स्तर पर लाने के लिए विद्यालय के स्काउट शिक्षक प्रमोद कुमार को भी पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या इन्दु पुरी, उप प्राचार्य योगेंद्र नाथ राम, डाॅ. मनीष सिंह सेंगर, स्वेता गुप्ता, उत्तरा सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका तिवारी एवं उदयराज ने किया।