
बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें बैठी लगभग दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा और स्थानीय पुलिस ने भाई लोग को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है घायलों में अधिकांश बिहार के रहने वाले हैं जो बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रहे थे। अभी लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंचे ही थे कि डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पलट गई। क्षपकी लगने से हादसा हो गया। घायलों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद बस में लगा समान चारों तरफ तितर-बितर हो गया।
बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। चारों तरफ से चीख-पुकार मचने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा और औरास थाना पुलिस भी पहुंच गई। जहां से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की खबर लेते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले से ही डॉक्टर और नर्स मोड में आ गए थे।
यह भी पढ़ें
घायलों के नाम इस प्रकार हैं
सुजीत कुमार 14 वर्ष पुत्र पवन निवासी मधुबनी बिहार, मिथिलेश देवी 44 वर्ष पत्नी सुरेश निवासी थानबंगा बिहार, रीना देवी 44 वर्ष पत्नी अजय निवासी बिहार, मोहम्मद जफरुल 35 वर्ष मुजफ्फरपुर बिहार, प्रमोद 50 वर्ष झंझारपुर मधुबनी बिहार, नारायण ठाकुर 25 वर्ष विनोद पुत्र विनोद ठाकुर निवासी मधुबनी बिहार, परी कुमारी 6 वर्ष पुत्री पवन मुखिया निवासी मधुबनी बिहार, आर्यन कुमार 6 वर्ष पुत्र दिलीप कुमार, रानी देवी निवासी मधुबनी बिहार, मनोज निवासी भरत बिहार द्वारिका नई दिल्ली, देव नारायण यादव उम्र 20 साल पुत्र अच्छेलाल निवासी मधुबनी बिहार सागर 15 पुत्र विनोद निवासी द्वारिका नई दिल्ली मिथिलेश कुमार उम्र 30 साल निवासी रतौली पिपडा बिहार, सूर्यनारायण उम्र 18 वर्ष निवासी कीरतपुर, मधुबनी, रामू पासवान 55 पुत्र लक्ष्मण सुपौल बिहार, रामखेलावन 50 पुत्र बिंदेश्वर निवासी सुपौल बिहार श्याम सुंदर 32 पुत्र श्री लाल निवासी रामनगर गायघाट मुजफ्फरपुर आयुषी उम्र 20 साल पुत्री रामकिशन सुपौल बिहार लक्ष्मण ठाकुर उम्र 44 साल निवासी मधुबनी बिहार आदि शामिल है।
Published on:
14 May 2022 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
