2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन: 18 की जगह दो ट्रेनों का संचालन, सड़क मार्ग से यात्रा करना दैनिक यात्रियों के लिए जानलेवा

Lucknow Kanpur MEMU train कानपुर लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन के संचालन के लिए जिला दैनिक यात्री संघ ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कानपुर से अयोध्या और बनारस के बीच बंद पड़ी ट्रेनों को भी शुरू करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 11 Jun 2025, 10:23 AM IST

Lucknow Kanpur MEMU train कानपुर लखनऊ के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए लाइफ लाइन कही जाती थी। जो सरकारी कर्मचारियों के अतिरिक्त छात्रों, मजदूरों, किसानों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों को आने-जाने में सस्ता और सुलभ साधन था दिन में 9 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाता था कोरोना कल में इन ट्रेनों को बंद कर दिया गया जो अभी शुरू नहीं हुई है जिला देने की यात्री संघ के जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने कहा कि मेमू ट्रेनों के न चलने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। कानपुर के अतिरिक्त शुक्लागंज, मगरवारा, उन्नाव, सोनिक, अजगैन, कुसुंबी, जैतीपुर, हरौनी, पिपरसंड, अमौसी, मानक नगर, लखनऊ स्टेशनों पर रुकती थी। ‌ उन्होंने इन गाड़ियों को फिर से शुरू करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौतपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

उत्तर प्रदेश के कानपुर लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए लाइफलाइन हुआ करती थी। यह ट्रेन उनकी समय से ऑफिस पहुंचने और वापस घर आने में काफी सहायक होती थी। कोरोना काल में इन ट्रेनों के अतिरिक्त कई मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद कर दिया गया। जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी के अनुसार मेमू ट्रेनों के साथ कानपुर से फैजाबाद और बनारस के लिए जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस को भी बंद कर दिया गया था। जिन्हें अभी तक चालू नहीं किया गया है जबकि उन्नाव रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन अमृत भारत रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त है।

प्रधानमंत्री, रेल मंत्री से मांग

मुर्तजा हैदर रिजवी ने बताया कि रेल मंत्रालय ने कोरोना काल में सभी ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। लेकिन धीरे-धीरे करके लगभग सभी ट्रेन पटरी पर आ गई है। केवल मेमू ट्रेन और कानपुर से फैजाबाद अयोध्या और कानपुर से बनारस जाने वाली वरुण एक्सप्रेस का संचालन नहीं शुरू किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और मंडल रेल प्रबंधक से मेमू ट्रेनों के साथ अयोध्या और बनारस की ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग की है। ‌

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश