
उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता के चाचा को अदालत से भेजा गया जेल
उन्नाव. कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महेश सिंह को उन्नाव पुलिस ने आज जुडिशल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आगामी 22 नवंबर को एक बार फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। देश विदेश में चर्चा का विषय बन गया उन्नाव दुष्कर्म मामला में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा महेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी जिनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत है फास्ट ट्रेक कोर्ट में डाले गए एप्लीकेशन को संज्ञान में लेते हुए विद्वान जज ने गिरफ्तारी के लिए संबंधित उप निरीक्षक को निर्देश दिए.
महेश सिंह काफी सुर्खियां बटोर रहा
जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महेश सिंह पर शिकंजा कसा और उन्हें गिरफ्तार कर वापस दिल्ली से उन्नाव ले आई विगत कई माह से महेश सिंह काफी सुर्खियां बटोर रहे थे लेकिन महेश सिंह का पुराना इतिहास सामने आने के बाद उन्हें भी जेल की यात्रा करनी पड़ेगी पुलिस आगामी 22 नवंबर को फास्ट ट्रेक कोर्ट में महेश सिंह को पेश करेगी. गिरफ्तारी के बाद महेश सिंह का इतिहास भी सामने आने पर उसके विषय में भी किस्से शुरू हो गए। जिसके खिलाफ रेल डकैती का भी मामला पंजीकृत है। महेश सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे के अपराध संख्या व आईपीसी की धाराएं बहुत कुछ बयां करती हैं। जो निम्न है -
एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों में आरोपी है महेश सिंह
माखी थाना में अपराध संख्या 69/096 में आई पी सी की धारा 342/323/504 में अभियोग पंजीकृत है। दूसरा मुकदमा भी माखी थाना में ही दर्ज है जिसका अपराध संख्या 410/93 व आई पी सी की धारा 148/147/149/308/500 है। इसी प्रकार तीसरा मुकदमा माखी थाना क्षेत्र में अपराध संख्या 1010/94 है जब की धाराएं 147/148/149/302 है। चौथा मुकदमा कोतवाली सदर में अपराध संख्या 274/97 में दर्ज है। जिसमें आईपीसी की धारा 302/34 है। पांचवां मुकदमा सदर कोतवाली में पंजीकृत है जिसका अपराध संख्या 433/97 व आईपीसी की धारा 307 है। जबकि जीआरपी उन्नाव में दर्ज मामला का अपराध संख्या 134/99 व आईपीसी की धारा 394/411 है।
महेश सिंह के खिलाफ अपराधों की लंबी फेहरिस्त है
वही माखी में अपराध संख्या 116/200 व आईपीसी की धारा 384/504/506, माखी मैं ही अपराध संख्या 152/2000 आईपीसी की धारा 307, माखी के अपराध संख्या 230/2000 व आईपीसी की धारा 302, माखी के 132/2002 अपराध संख्या में महेश सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही माखी में दर्ज अपराध संख्या 464/2017 की धारायेें 452/254/323/506, माखी के अपराध संख्या 475/2017 के आईपीसी धाराएं 500/504/506/501/463/307 है। माखी के अपराध संख्या 477/2017 में आई पी सी की धारा 348/363/500/501 है। महेश सिंह पर अदालत के डॉक्यूमेंट पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया जा रहा है।
Published on:
21 Nov 2018 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
