सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में हुई जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर तापमान वृद्धि की ओर है। जहां अधिकतम 34 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है। जिससे कि उमस लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो निकट भविष्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है।
मौसम में एक बार फिर जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। जब अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच रहा है । मौसम विभाग के अनुसार आगामी 28 और 29 सितंबर को दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा और उमस से लोगों को परेशानी होगी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल निकट भविष्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल चाय रहने की जानकारी मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी वृद्धि नजर आ रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी 28 सितंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। दोपहर में आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 35 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को आसमान साफ रहेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है।
30 सितंबर का मौसम
आगामी 30 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। शाम को एक बार फिर आसमान साफ रहेगा। जबकि तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो बढ़ते तापमान का असर लोगों के जनजीवन पर भी पड़ेगा। जब उमस से लोगों को काफी परेशानी होगी।