
video: रोटेदा मण्डावरा मार्ग दूसरे दिन रहा अवरुद्ध, रोटेदा पुलिया दिनभर रही जलमग्न,weather update: बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, तापमान में भी गिरावट, जाने मौसम का हाल
आज एक बार फिर दिनभर की तेज धूप के बाद शाम को चारों तरफ अंधेरा छा गया। बादल गरजने लगे, बिजली चमकने लगी और तेज बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। आगामी 10 अक्टूबर को 20 दिन भर बारिश वाला मौसम रहेगा। दोपहर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति आगामी 11 अक्टूबर को भी रहने की संभावना है। जब 27 डिग्री अधिकतम तापमान के बीच जोरदार बारिश की जानकारी मिल रही है।
बंगाल की खाड़ी की हलचल का असर उत्तर भारत के तमाम राज्यों में दिख रहा है। जहां पर चीन में आए तूफान का असर पड़ा है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं उमस भी कम हो गई। लेकिन बारिश के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की खड़ी धान की फसल गिर गई। आज शाम को एक बार फिर बादल गरजने की आवाज सुनकर लोगों की धड़कनें बढ़ गई। बिजली भी गिरने की जानकारी मिल रही है। इस संबंध में एबी नगर निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस तरफ बादल गरजते और बिजली चमकते नहीं देखा है। आईबीपी टंकी मोती नगर निवासी माना कश्यप ने बताया कि उन्हें याद नहीं कब से इस तरह से बिजली चमकी होगी। उन्होंने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया कि कहीं से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
कैसा रहेगा आने वाले 2 दिन का मौसम
आगामी 10 अक्टूबर को सुबह का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि दोपहर में 18 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तापमान लगभग 26 डिग्री के आसपास रहेगा जोरदार बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है। शाम को भी लगभग 25 डिग्री तापमान के बीच हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। आगामी 11 अक्टूबर को भी बारिश वाला दिन रहने की जानकारी है। देर रात से दोपहर तक बारिश की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम को हल्के फुल्के बारिश होने की संभावना है।
Published on:
09 Oct 2022 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
