
6 महीने में मॉडल जेल एक्ट लाएगी सरकार: शाह,Weather update: 5 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, तापमान में वृद्धि नजर आएगी
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। लगभग 5 मिनट हुई जोरदार बारिश के बाद खिली हुई धूप निकली। जिससे हुए उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। तापमान में भी काफी वृद्धि नजर आ रही है। आगामी 5 सितंबर सोमवार को सुबह हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यही स्थिति कानपुर में भी रहने की संभावना है। आज दिन भर मौसम साफ रहा। आगामी 5 सितंबर को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है। जिससे गर्मी का असर साफ तौर पर दिखाई पड़ेगा।
उन्नाव में आज दोपहर में रुक रुक कर बड़ी-बड़ी बूंदों की बारिश हुई जिससे उमस काफी बढ़ गई। रात आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि आगामी 5 सितंबर सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रह सकता है। हल्की फुल्की बारिश भी होने की संभावना है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बीच तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। शाम को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम
आगामी 5 सितंबर को कानपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन खिली धूप से लोगों को काफी परेशानी होगी। सुबह का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि तापमान 35 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शाम को तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। उमस लोगों को परेशान करेगी।
Published on:
04 Sept 2022 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
