
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - सभी पार्टियां अधिकृत प्रत्याशियों के साथ उतर रही है मैदान में
उन्नाव. जनपद में 16 ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होना है। इसके लिए शासन ने आरक्षण की घोषणा की है जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 6 सीटें छोड़ी गई है इसके अतिरिक्त चार चार सीटें अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रखी गई है। जबकि महिलाओं के लिए दो विकास खंड आरक्षित किए गए हैं। शासन द्वारा घोषणा के बाद राजनीतिक क्षेत्र में हलचल है। सीटों के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए संभावित उम्मीदवार मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
सभी पार्टियां अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी में
उल्लेखनीय है आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पार्टियां प्रत्याशी उतारने की तैयारी में कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में पार्टी सिंबल नहीं मिलता है। ऐसे में देखना होगा कि पार्टी किस आधार पर अपने प्रत्याशियों को खड़ा करते हैं। भाजपा ने इस संबंध में पहले प्रभारियों की घोषणा कर चुके हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण 1995 में लागू हुआ था। वही स्थिति आज भी बरकरार है। विकासखंड के साथ आरक्षित सीटों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आरक्षण के विषय में जानकारी स्पष्ट होने के बाद दावेदार ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक भागदौड़ कर रहे हैं। पिछले चुनाव में 16 में से 10 सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल की थी।
Published on:
21 Feb 2021 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
