
पीसीएस 2021: उन्नाव के सौम्या मिश्रा ने टॉप 10 में दूसरा स्थान प्राप्त किया
पीसीएस की परीक्षा का रिजल्ट आज निकला। जिसमें उन्नाव की सौम्या मिश्रा को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जबकि प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह ने टॉप किया है। रिजल्ट निकलते ही सौम्या मिश्रा के घर में खुशी का माहौल था। यह सफलता उन्हें दूसरी बार में मिली है। सौम्या मिश्रा के पिता शिक्षक है और मां घरेलू महिला है। जिनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। सौम्या के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। इस संबंध में बातचीत करने पर सौम्या मिश्रा ने बताया कि यह उसका दूसरा पर प्रयास है। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली थी। अपनी सफलता के पीछे अपने माता-पिता का हाथ बताया।
यूपी के उन्नाव की रहने वाली सौम्या मिश्रा ने पीसीएस 2021 की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जो उन्नाव के असोहा की रहने वाली हैं। उनके पिता राघवेंद्र कुमार मिश्रा दिल्ली में नौकरी करते हैं। जहां पर सौम्या की शिक्षा पूरी हुई। सौम्या ने बताया कि पिताजी की नौकरी के कारण पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं।
घर में जश्न का माहौल
सौम्या ने बताया कि पीसीएस 2021 की परीक्षा में वह दूसरी बार बैठी थी। पहली बार में वह प्रारंभिक परीक्षा में फेल हो गई थी। घरवालों ने सपोर्ट किया। मम्मी पापा ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। भूगोल के विषय से उन्होंने अपनी तैयारी पूरी की। जिसके बाद उन्होंने पीसीएस परीक्षा 2021 में सफलता मिली। सौम्या मिश्रा की मां रेनू मिश्रा घरेलू महिला है। जबकि पिता राघवेंद्र मिश्रा शिक्षक हैं और दिल्ली में नौकरी करते हैं। पीसीएस रिजल्ट में मिली सफलता के बाद घर में जश्न का माहौल है। सभी एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं।
Published on:
19 Oct 2022 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
