
इलाहाबाद हाईकोर्ट
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
इलाहाबाद . उन्नाव कांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की गई है। एकीकृत जन आंदोलन की अध्यक्ष नीलिमा दत्ता ने एक याचिका हाई कोर्ट में भेजकर कहा है कि उन्नाव पुलिस पर भरोसा नहीं बन रहा है मामले की सही जांच और न्याय के लिए सीबीआई से जांच कराए जाने की आवश्यकता है।
याचिकाकर्ता ने अपने पत्र याचिका में यह भी कहा है कि वर्तमान की परिस्थितियां ऐसी हैं कि पीड़ित परिवार माननीय न्यायालय तक पहुंचने की स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि उन्हें ईमेल के माध्यम से न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का रास्ता चुनना पड़ा। भेजे गए पत्र में याचिकाकर्ता ने कहा है कि उन्होंने 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को एक ईमेल किया था कि इस घटना में घायल तीसरी युवती को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स में भर्ती कराया जाए लेकिन इस ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।
भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि मृतक लड़कियों के परिजनों ने 18 फरवरी को आरोप लगाए थे कि उन्नाव पुलिस ने पीड़ितों के पिता और भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। यह भी आरोप लगाया गया कि दोनों मृतक लड़कियों के शव पुलिस ने परिजनों को दे दिए थे लेकिन रात में ही परिजनों पर शव के अंतिम संस्कार किए जाने की दबाव भी बनाया गया था। याची ने कहा है कि इन सभी हालातों काे देखते हुए इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराना आवश्यक है।
Published on:
22 Feb 2021 11:21 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
