4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, निकला बच्चे का हत्यारोपी

Police encounter उन्नाव में 4 सितंबर की रात को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने पुलिस ने स्कूटी सवार को गोली मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला 31 अगस्त को बच्चे की हत्या की घटना में शामिल था।

2 min read
Google source verification
पुलिस के कंधों का सहारा लेकर चलता हत्यारोपी (फोटो सोर्स-उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स-उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया वीडियो ग्रैब)

Police encounter उन्नाव में देर रात ट्रांस गंगा सिटी के पास पुलिस वाहन चेकिंग लगाई गई। पुलिस में स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया। बदले में स्कूटी सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही सतर्क हुई पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और स्कूटी सवार को गोली मार दी। जिसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की छानबीन में जानकारी हुई कि स्कूटी सवार बीते दिनों 10 वर्षीय बच्चों की हत्या का आरोपी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ की घटना आज 4 सितंबर की रात 3 बजे की है। जब वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र की है। ‌

4 सितंबर रात 3 बजे की घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 अगस्त की रात को गगनी खेड़ा गांव में हुई फायरिंग की घटना में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। फायरिंग की घटना में बच्चों की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अब तक पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी क्रम में बीती रात ट्रांस गंगा सिटी प्रखर जी महाराज मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच स्कूटी सवार मौके से निकला। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने स्कूटी सवार को गोली मारी। जो उसके पैर में लगी। जिससे वह गिर पड़ा।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम साकेत पुत्र हेमराज पाल निवासी संभर खेड़ा थाना गंगा घाट बताया। उसने यह भी स्वीकार किया कि 31 अगस्त की रात गगनी खेड़ा में बच्चों की मौत की घटना में वह भी शामिल था। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों की हत्या के जुर्म में अब तक इस घटना में 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Story Loader