28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्वाचन कार्मिकों को दिया जाएगा व्यवहारिक व सैद्धान्तिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के बाद 80% से कम अंक पाने वाले कर्मियों के खिलाफ होगी विभागीय कार्यवाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

UP Patrika

•

Updated: 18 Jan 2017, 7:03 PM IST

UP Election

UP Election

उन्नाव। यूपी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन कार्य में तैनात कार्मिकों को आगामी 22 से 27 जनवरी के बीच निराला प्रेक्षागृह तथा राजकीय इंटर कॉलेज में व्यवहारिक व सैद्धान्तिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनो सत्रों में कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्मिक मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जाने वाली जानकारी व प्रशिक्षण को निर्वाचन कार्मिकों पूरे मनोयोग से हासिल करना होगा । क्योकि व्यावहारिक एवं सैद्धान्तिक प्रशिक्षण के पश्चात मूल्याकंन परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिसमें न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई निर्वाचन कर्मी न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक नही प्राप्त करता है तो उसे पुनः प्रशिक्षित करने हेतु बुलाया जाएगा। इसके उपरान्त भी यदि पुनः मूल्याकंन परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक नहीं प्राप्त कर पाता है तो उसे शासकीय कार्य में अक्षम मानते हुए उसके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कराई जाएगी। मूल्याकंन परीक्षा में प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक संजीव सिंह ने कहा कि मतदान कार्मिक निर्धारित तिथि को समय से प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हो। प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिक के विरूद्ध निर्वाचन कार्य व शासकीय कार्य में बाधा डालने हेतु आरोपित करते हुए द रिप्रेजेन्टेशन आॅफ दि पीपुल एक्ट 1951 एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

मोबाइल पर है प्रतिबंध

प्रशिक्षण हाल/कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना व पान मसाला ध्रुमपान आदि करना पूर्णतयाः प्रतिबन्धित रहेगा। प्रत्येक कार्मिक अपने कार्यालय अध्यक्ष से जारी पहचान पत्र को प्रशिक्षण एवं निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से धारित करेगें। प्रशिक्षण के दोनो सत्रों की वीडियों ग्राफी कराई जाएगी। वीडियोंग्राफी में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निर्देशों को न मानने तथा अनुशासनहीनता करने वाले कार्मिक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।