
सितंबर महीने में महिलाओं को एक और छुट्टी मिलने जा रही है। इस दिन महिलाएं पुत्र की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की लिए बहुत ही कठिन व्रत रखती है। 24 घंटे अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती है। इस वर्ष यह पर्व 25 सितंबर को पड़ रहा है। जिस दिन महिलाओं को विशेष रुप से अवकाश की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जारी अवकाश सूची के अनुसार महिलाओं को हरतालिका तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी, जीउतिया, अहोई अष्टमी के लिए विशेष अवकाश दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार की अवकाश सूची में विश्वकर्मा पूजा या अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 17 सितंबर के दिन सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। कल कारखानों के पहिए भी विश्वकर्मा पूजा के दिन नहीं घूमते हैं। इस दिन साफ सफाई करके मशीनों की पूजा होती है।
इसी क्रम में महिलाओं को 25 सितंबर को विशेष अवकाश दिया जा रहा है। इस दिन जीउतिया पर्व है। संतान की सुख समृद्धि के लिए मां यह व्रत करतीं हैं। 24 घंटे मां कठिन व्रत रखतीं हैं। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा होती है।
Updated on:
29 Oct 2024 09:24 pm
Published on:
16 Sept 2024 02:14 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
