
कलयुग में राम कथा व नाम ही देती है ऊर्जा - रामभद्राचार्य
उन्नाव. राम की भक्ति आने के बाद ही मनुष्य का जीवन सफल होता है। राम की कथा वर्तमान कलिकाल में मां कालिका से भी आगे है। मां कालिका को सभी देवों ने अपनी शक्ति दे कर मां कालिका बनाया था। इसी प्रकार आज के काल में राम कथा लोगों को शक्ति यानी कि उर्जा दे रही है। मगरायर स्थित मां कालिका देवी मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा व्याख्यान के दौरान तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य उक्त उद्बोधन दिया। इस मौके पर उन्होंने टेलीविजन और मोबाइल का नई पीढ़ी पर पढ़ रहे दुष्प्रभाव से लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि आज टीवी और मोबाइल नई पीढ़ी के विचारों व जीवन को नष्ट कर रही है। राम कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रोता गण मौजूद थे। जिन्होंने भक्ति भाव से राम कथा को सुना। श्री रामभद्राचार्य ने राम कथा के दूसरे दिन शिव विवाह का व्याख्यान दिया। इस मौके पर उन्होंने देवों के देव महादेव, संकट मोचन हनुमान की भक्ति, परीक्षित, सुखदेव आदि के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी देकर श्रोताओं को आनंदित किया।
दूसरे दिन शिव विवाह सहित अन्य प्रसंगों को सुनाया
तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य कालका देवी मंदिर में आयोजित रामकथा का प्रारंभ भजन के साथ किया। विशाल राम कथा प्रांगण में भक्ति की गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे श्रोताओं के बीच उन्होंने कहा कि राम की कथा इस कलयुग में मां कालिका से भी आगे है। जिन्हें समस्त देवों ने अपनी शक्ति व तेज देखकर मां कालिका को प्रकट किया था। वहीं राम कथा आज लोगों के लिए सफलता का आधार बना हुआ है। रामभद्राचार्य ने कहा कि राम कथा को जब कोई सामान्य व्यक्ति सुनाता है, तो वह शास्त्र की मर्यादाओं को खंडित करता है, तोड़ता है। परंतु वही राम कथा जब संत समाज से सुनी जाए तो यह कथा प्रेम से सराबोर और शास्त्रों की यथावत रक्षा करने वाली होती है। उन्होंने राम कथा के दौरान आजके राजनीतिक और सामाजिक परिवेश पर कटाक्ष करते हुए कहा की टेलीविजन व मोबाइल नई पीढ़ी के सोच-विचार व जीवन को नष्ट कर रहा है। इसके लिए उन्होंने माता पिता को जिम्मेदार बताया और उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने का एहसास कराया। राम कथा प्रांगण में स्थानीय लोगों के अतिरिक्त दूरदराज से भी लोग सुनने के लिए पहुंच रहे थे। जिन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया।
Published on:
12 Oct 2018 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
