11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसी मां व मामा जिसने बेटी की अस्मत का समझौता किया, अदालत के आदेश पर हुआ मुकदमा

मां ऐसी भी होती है जो अपनी ही बेटी की अस्मत का समझौता कर ले। पुलिस ने भी शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। लोक लाज के भय से मामला टालने का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता ने न्याय पाने के लिए अदालत में याचिका दायर की। इसके बाद मामला थाना में दर्ज हुआ।

2 min read
Google source verification
ऐसी मां व मामा जिसने बेटी की अस्मत का समझौता किया, अदालत के आदेश पर हुआ मुकदमा

ऐसी मां व मामा जिसने बेटी की अस्मत का समझौता किया, अदालत के आदेश पर हुआ मुकदमा

लखनऊ निवासी पीड़िता लगभग 6 महीना पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। जहां पर उसके साथ तीन लोगों ने जबरन गलत काम किया। पीड़िता ने इस संबंध में मां को जानकारी दी। लेकिन उन्होंने भी दुष्कर्मियों का ही साथ दिया। आरोप है कि मां की सहमति पर मामा ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर कहीं बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। लेकिन पीड़िता ने हार नहीं मानी। उसने अपने पिता की मदद से पुलिस में शिकायत पत्र दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर थाने में मां, मामा सहित चार के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़िता ने बताया कि उसका ननिहाल अचलगंज थाना क्षेत्र में है। 22 अक्टूबर 2021 को वह अपनी मां के साथ अपने ननिहाल आई थी। जहां मां का प्रेमी भी पहुंच गया और उसने 24 अक्टूबर 2021 को उसके साथ गलत काम किया। घटना की जानकारी मां और मामा को दी। लेकिन उन्होंने भी दुष्कर्मी प्रेमी का समर्थन करते हुए चुप रहने की सलाह दी। पीड़िता के अनुसार 25 अक्टूबर 2021 की रात मामा ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस से परेशान युवक एसपी कार्यालय पहुंचा आपदा के लिए, जानें पूरा मामला

अचलगंज थाना पुलिस ने भी नहीं की कार्रवाई

इस संबंध में उसने जब अपने पिता को जानकारी दी। तो उन्होंने पुलिस शिकायत करने को कहा। अचलगंज थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी ऑफिस में भी शिकायती पत्र दिया। लेकिन यहां पर भी निराशा हाथ लगी। इसके बाद उसने अदालत में याचिका दायर की। अदालत के आदेश पर अचलगंज थाना में मां, उसके प्रेमी, दो मामा के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अचलगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही हो।