उन्नाव. मायके से सात फेरों के बाद विदा होकर ससुराल आने के कुछ ही घंटों में बच्चा पैदा करने वाली दुल्हन की कहानी सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मालूम हुआ है कि ससुराल पक्ष को बहू के गर्भवती होने की जानकारी थी, लेकिन विदाई के दिन ही प्रसव पीड़ा होने लगेगी और रिश्तेदारों के सामने ही बच्चा पैदा हो जाएगा, इसका अंदेशा नहीं था। बारात के लौटते ही बहू की डिलेवरी होने के बाद शर्मिंदगी से बचने के लिए लडक़ी के ससुराल वालों ने अनजान बनने का नाटक किया था। मोहल्ले में एक चर्चा यह भी है कि लडक़ी के शादी के पहले गर्भवती होने और गर्भपात की मियाद निकलने के बाद लडक़ी के परिजनों ने मोटे दहेज का लालच देकर रिश्ता पक्का किया था, लेकिन तय दहेज में कटौती से नाराज ससुराल वालों को विदाई के दिन ही बच्चा पैदा होने के बाद रिश्ता तोडऩे का बहाना मिल गया।