24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर साक्षी महाराज की कड़ी प्रतिक्रिया बोले हमारे यहां नारियों की पूजा होती है, उनके यहां…

साक्षी महाराज ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बोले हमारे यहां नारियों की पूजा होती है। उनके यहां पांव की जूती समझा जाता है। भारतीय संस्कृत पर उंगली ना उठाएं, अपने को देखें वही अच्छा है। जनसंख्या नियंत्रण पर भी उन्होंने एक बार फिर कड़ा कानून बनाने की मांग की। बोले जमीन कम होते चली जा रही है। मदरसा सर्वे पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर साक्षी महाराज की कड़ी प्रतिक्रिया बोले हमारे यहां नारियों की पूजा होती है, उनके यहां...

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर साक्षी महाराज की कड़ी प्रतिक्रिया बोले हमारे यहां नारियों की पूजा होती है, उनके यहां...,एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर साक्षी महाराज की कड़ी प्रतिक्रिया बोले हमारे यहां नारियों की पूजा होती है, उनके यहां...,एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर साक्षी महाराज की कड़ी प्रतिक्रिया बोले हमारे यहां नारियों की पूजा होती है, उनके यहां...

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर साक्षी महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां स्त्रियों की पूजा होती है। उनके यहां पांव की जूती समझा जाता है। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी सांसद प्रधानमंत्री से जनसंख्या पर कानून लाने की मांग कर चुके हैं। बोले जमीन कम होती जा रही जनसंख्या बढ़ती जा रही है। मदरसा सर्वे पर भी उन्होंने कहा कि समझदार लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। नासमझ विरोध में लगे हैं। साक्षी महाराज आज विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा दिए गए तीन पत्नियों वाले बयान पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में "यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमंते तत्र देवता" हमारे यहां स्त्री की पूजा होती है। उनके यहां स्त्री को पांव की जूती समझा जाता है। जरूरत हो तो उतार लो और जरूरत हो तो पहन लो। यहां पर सात जन्मों के संबंध होते हैं। इसलिए भारतीय संस्कृत पर उंगली ना उठाएं। अपने को देखें वही अच्छा है।

हम दो हमारे दो या फिर इससे भी कड़ा कानून लाया जाए

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई कड़ा कानून बनना चाहिए। चाहे हम दो हमारे दो के नियम पर सभी चलें या फिर इससे भी कड़ा कानून बनाया जाए। सरकार को जल्द से जल्द जनसंख्या पर कानून बनाना चाहिए। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट भी इशारा कर चुका है कि जनसंख्या सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रहा है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी इस संबंध में प्रधानमंत्री से मांग कर चुके हैं। जितनी जल्दी हो सके जनसंख्या कानून लाया जाए। साक्षी महाराज ने कहा कि जमीन छोटी होती चली जा रही है। जनसंख्या बढ़ती चली जा रही है।

नासमझ लोग मदरसा सर्वे का विरोध कर रहे हैं

मदरसा के सर्वे पर साक्षी महाराज ने कहा समझदार मौलाना ने मदरसा के सर्वे का समर्थन किया है। जिसमें देवबंद भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कदम की सराहना की गई है। शिक्षा के स्तर को ठीक करने के लिए योगी सरकार जो कदम उठा रही है। उसका समझदार लोग समर्थन कर रहे हैं जबकि नासमझ लोग उसका विरोध कर रहे हैं। साक्षी महाराज