22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद साक्षी महाराज का पूर्व उपराष्ट्रपति पूर्व राज्यपाल सहित ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा बयान, बोले…

सांसद साक्षी महाराज ने ओमप्रकाश राजभर पूर्व उपराष्ट्रपति पूर्व राज्यपाल और योगी पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। बोले धर्म विशेष के लोग देश के संसाधनों का उपयोग करते हैं तब तक ठीक रहता है उसके बाद राजद्रोही बातें करने लगते हैं। ओमप्रकाश राजभर को अपना इतिहास देखना चाहिए।

2 min read
Google source verification
सांसद साक्षी महाराज का पूर्व उपराष्ट्रपति पूर्व राज्यपाल सहित ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा बयान, बोले...

सांसद साक्षी महाराज का पूर्व उपराष्ट्रपति पूर्व राज्यपाल सहित ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा बयान, बोले...

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आज पूरा विपक्ष एक होकर मोदी और योगी के खिलाफ व्यर्थ प्रलाप कर रहा है। इससे कुछ होने वाला नहीं है। इस बार भी उत्तर प्रदेश में 300 के पार होगा। इस मौके पर उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर भी पलटवार किया है। बोले अभी तक सपा को पानी पी पीकर गाली देते थे। इस मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व राज्यपाल कुरैशी पर देशद्रोही बयान देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस से कद्दावर महिला नेता पलायन कर रही हैं - जितिन प्रसाद

ओमप्रकाश राजभर अपना इतिहास देखें

सांसद साक्षी महाराज ने कहा सारा विपक्ष एक होकर मोदी और योगी के आगे नहीं ठहर सकता है। किसी को खुश होने की आवश्यकता नहीं है। ना ही किसी को चिंता करने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश में इस बार भी अब 300 के पार जाएंगे। ओमप्रकाश राजभर के बयान पर की गाय हमारी माता है तो साड़ क्या है पर साक्षी महाराज ने कहा गाय हमारी माता थी, है और रहेगी। कल तक यही बात ओमप्रकाश राजभर भी कह रहे थे। आज उन्होंने धर्म बदल लिया। कल तक सपा को पानी पी पीकर गाली दे रहे थे। ओम प्रकाश को अपने पहले का इतिहास और आज का स्वयं देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें

10 साल का मासूम पंहुचा पटना, और फिर इस तरह आया वापस

देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण

सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है एक जाति विशेष के लोग जब तक भारत के संसाधनों का उपयोग करते हैं तब तक ठीक रहता है। चाहे उपराष्ट्रपति हो या फिर राज्यपाल कुरेशी हो। लेकिन जैसे ही पद से सेवानिवृत्त होते हैं। उन्हें हिंदुस्तान में डर लगने लगता है और राष्ट्र द्रोही बातें करने लगते हैं। ऐसे लोगों को पहचानना चाहिए और समय पर जनता को उन्हें जवाब देना चाहिए। योगी पर सवाल पूछे जाने पर साक्षी महाराज ने कहा कि साधु की कोई जात, कोई गोत्र नहीं होता है, वह सब का हो जाता है। जो जात की राजनीति करते रहे हैं। वहीं इस प्रकार के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को योगी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा पूरा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का बहुत बड़ा जनाधार है। हमें कार्यकर्ताओं पर विश्वास है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जहां चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन जाता है। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।