24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साक्षी महाराज के पूर्व प्रतिनिधि ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी देने वाले सफीपुर उन्नाव निवासी को जाल बिछाकर दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया। जिसे लेकर आज सफीपुर पहुंची। जहां उसके भाई और सहयोगी से पूछताछ करनी थी। लेकिन दोनों के ना मिलने पर नोटिस चस्पा कर वापस चली गई। मामला राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से डेढ़ करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का आरोप है। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

2 min read
Google source verification
साक्षी महाराज के पूर्व प्रतिनिधि ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

,,साक्षी महाराज के पूर्व प्रतिनिधि ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर डेढ़ करोड़ रुपए निकलवाने में मदद और धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने जाल बिछा कर पकड़ लिया पकड़ा गया। अभियुक्त सांसद साक्षी महाराज के अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व प्रतिनिधि के रूप में पहचाना गया है। जिसने भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा था। दिल्ली पुलिस गिरफ्तार हसनैन बकाई को रिमांड में लेकर लेकर आज उन्नाव पहुंची। जहां उसे गिरफ्तार हसनैन बकाई के भाई और उसके दोस्त से पूछताछ करना था। लेकिन दोनों से ही मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद दिल्ली से आई पुलिस नोटिस चस्पा कर वापस चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 सितंबर को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के सचिव शशांक सिंह के मोबाइल पर फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने अपने आप को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताते हुए जानकारी दी कि बंगलुरु में फंसा हुआ डेढ़ करोड़ रुपए निकलवा दे। नहीं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया जाएगा। मोबाइल पर ही हसनैन बकाई ने धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं करते हो तो जान से मार देंगे। जमाल सिद्दीकी ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।

सोची समझी साजिश के तहत गिरफ्तार हुआ

सोची-समझी रणनीति के तहत उसे दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली अपने कार्यालय में बुलाया गया। पूर्व नियोजित प्लान के अनुसार हसनैन बकाई जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय में पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने उसे एक साथी के साथ उसे पकड़ लिया। दिल्ली के सेंट्रल जिला आईपी स्टेट थाना पुलिस ने हसनैन बकाई के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया। जिसे कस्टडी रिमांड लेकर आज उन्नाव उसके घर पहुंची। लेकिन घर में हसनैन बकाई का भाई और उसका साथी नहीं मिला। जिसके बाद घर में नोटिस चस्पा कर दिल्ली पुलिस वापस चली गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया

एसपी ने बताया कि दिल्ली से आई पुलिस टीम ने सफीपुर गई थी। लेकिन मौके पर किसी के ना मिलने पर नोटिस चस्पा कर वापस चली गई। इसके पूर्व हसनैन बकाई उस समय चर्चा में आया था। जब सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए उसकी फोटो वायरल हुई थी। फोटो वायरल होने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने उसे प्रतिनिधि पद से हटा दिया था। जिसके खिलाफ सफीपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं।