
साक्षी महाराज इस विधायक के साथ मिलने पहुंचे कुलदीप सिंह सेंगर से, 45 मिनट होई मुलाकात
उन्नाव. दुष्कर्म का आरोप झेल रहे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने के लिए उन्नाव के क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज और विधायक बृजेश रावत सीतापुर जिला कारागार पहुंचे। जहां उन्होंने बांगरमऊ विधानसभा से विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की। बताया जाता है सांसद साक्षी महाराज पहले ही जिला प्रशासन सीतापुर को कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने की जानकारी चुके थे। गौरतलब है विगत 8 जून को प्रदेश के मुखिया का दौरा सीतापुर में था। हमेशा विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले साक्षी महाराज का यह कदम चौंकाने वाला था। क्योंकि निकट भविष्य में कोई कद्दावर नेता विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने के लिए नहीं गया था।
13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था विधायक
गौरतलब है कि उन्नाव दुष्कर्म मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सीतापुर की जिला कारागार में निरुद्ध है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जांच मिलने के बाद विगत 13 अप्रैल को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें उन्नाव के जिला कारागार में रखा गया था। जिला कारागार उन्नाव से उन्हें विगत 8 मई को सीतापुर जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। उनके साथ सह आरोपी बनाई गई शशि सिंह को भी सीतापुर के जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। जिला कारागार में मिलने पहुंचे साक्षी महाराज ने विधायक से मुलाकात की। इस दौरान लगभग 45 मिनट समय साथ बिताया। साक्षी महाराज और बृजेश रावत ने जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि वह विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने के लिए जा रहे हैं।जिसके बाद जिला कारागार प्रशासन भी सतर्क था।
सीबीआई कर रही मामले की जांच
उन्नाव दुष्कर्म मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम आने के बाद मामला चर्चा में आया था। जिस में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजन मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने पहुंच गए थे। इधर मारपीट की घटना में घायल दुष्कर्म पीड़िता के पिता की जिला कारागार में बंदी के दौरान मौत हो जाती है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत में मामले को और भी गरमा दिया। प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन कर जांच के आदेश दिए। एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद जांच सीबीआई को दे दी गई।
Updated on:
09 Jun 2018 11:29 am
Published on:
09 Jun 2018 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
