23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साक्षी महाराज बोले 1947 में जिन्ना मुस्लिम राष्ट्र ले चुका है

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मुसलमानों के लिए मुस्लिम राष्ट्र बन चुका है। अब देश हिंदू राष्ट्र रह गया है।

2 min read
Google source verification
Dead body of youth found in canal, family members accused of murder,

साक्षी महाराज बोले 1947 में जिन्ना मुस्लिम राष्ट्र ले चुका है

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश बदल गया है। देश की तरफ उंगली उठाने वालों का हाथ काट लिया जाएगा। शुक्लागंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि अब देश केवल हिंदू राष्ट्र रह गया है। इस मौके पर भगवा आतंक के साथ राष्ट्रवाद के मुद्दे को भी उठाया।

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि तौकीर रजा को पता होना चाहिए कि जब 1947 में देश आजाद हुआ था। तब मुस्लिम राष्ट्र के नाम पर हुआ था। अली मोहम्मद जिन्ना मुस्लिम राष्ट्र ले चुका है। अब जो रह गया है, केवल और केवल हिंदू राष्ट्र है।

यह भी पढ़ें: 70 साल की हथिनी 'अनारकली' की मौत पर रो रहा पूरा गांव, सांसद-विधायक, डीएम एसपी करते थे पूजा

उन्नाव ने छह मुख्यमंत्री दिए

साक्षी महाराज ने कहा कि उन्नाव की धरती ने 6 मुख्यमंत्री दिए हैं और सभी मुख्यमंत्री ब्राह्मण हैं। जिसमें दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है। इन प्रदेशों में उन्नाव ने शासन किया है। उन्नाव जिले में 2 विधानसभा अध्यक्ष दिए हैं। जिसमें एक यूपी और दूसरा गुजरात में बने हैं।

यह भी पढ़ें: सनातनी बच्चों का विवाह सनातन परिवार में हो, ऐसा कानून बने - देवकीनंदन ठाकुर

एक समय देश में भगवा आतंकवाद की चर्चा थी

साक्षी महाराज ने कहा कि एक समय देश में भगवा आतंकवाद की चर्चा हो रही थी। उन्होंने खुद के जेल जाने के विषय में भी सोच लिया था। गंगा मैया की कृपा से युग बदला। मैं नहीं आया गंगा ने बुलाया है। अब तो प्रदेश का मुख्यमंत्री भी भगवाधारी बुलडोजर बाबा है। देश के प्रधानमंत्री भी भगवा पहनते हैं।

उंगली उठाएगा तो हाथ काट लिया जाएगा

उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र देश के बंटवारा के साथ ही हो गया था। अब देश हिंदू राष्ट्र ही है। अब दूसरा युग आ गया है। अब कोई बुरी नीयत से देश की तरफ देखेगा, उंगली उठाएगा तो उसका हाथ काट लिया जाएगा।