22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डी कंपनी से मिली धमकी पर साक्षी महाराज ने कहा इसके पहले नाम से नहीं…

जेड वाई प्लस सुरक्षा धारक भाजपा सांसद साक्षी महाराज को मोबाइल पर जान से मारने व आश्रम उड़ाने की धमकी से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा

2 min read
Google source verification
जेड वाई प्लस सुरक्षा धारक भाजपा सांसद साक्षी महाराज

डी कंपनी से मिली धमकी पर साक्षी महाराज ने कहा इसके पहले नाम से नहीं...

ली है। यह धमकी साक्षी महाराज को उस समय मिली जब वह अपने क्षेत्र के भ्रमण पर थे। 23 नवंबर को मिली इस धमकी के बाद लगातार साक्षी महाराज के पास फोन आते रहे। इस संबंध में उन्होंने भाजपा विधायक के माध्यम से शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक के नाम भेजा है। जिसमें उन्होंने फोन नंबर सहित अन्य सारी जानकारियां दी हैं। साक्षी महाराज राम मंदिर प्रकरण में दिल्ली की जामा मस्जिद को भी शामिल करते हुए कहा था कि जामा मस्जिद को तोड़ा जाए तो उसकी सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां निकलेंगी। संभावना व्यक्त की जा रही है उपरोक्त बयानों के कारण दहशत फैलाने के लिए भाजपा सांसद को धमकी दी गई है।

जेड वाई प्लस सुरक्षा है साक्षी महाराज के पास

वर्तमान में भारत सरकार द्वारा सांसद साक्षी महाराज को जेड वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पास पूरी जानकारी है इसके पहले धमकी देने वाला अपना नाम नहीं बताता था इस बार उसने अपना नाम भी बताया है

पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में साक्षी महाराज ने कहा

साक्षी महाराज ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की हुए प्रत्यक्षदर्शी हैं और उन्हें अभियुक्त भी बनाया गया है। इस समय अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन चरम पर है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के लिए मुखर वक्ता हूं। विगत 23 नवंबर को रात 10:43 पर उनके मोबाइल पर किसी डी कंपनी का फोन आया। 24 नवंबर की शाम को 4:40 और 4:45 पर एक बार फिर उनके मोबाइल पर 010 3075 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अली अज लोनी बताया। उसने गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा तुम्हारा आश्रम बम से उड़ा दिया जाएगा। मैं डी कंपनी से बोल रहा हूं। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान में लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को मामला पंजीकृत कर विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। अब यह जांच का विषय है कि मोबाइल पर आया फोन वाकई में डी कंपनी यानी दाऊद एंड कंपनी का है या फिर किसी सिरफिरे ने धमकी दी है।

जामा मस्जिद पर दिए बयान भी हो सकता है मुद्दा

गौरतलब है क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज राम मंदिर को लेकर चल रहे आंदोलन में सक्रियता से शामिल है और केंद्र सरकार पर अन्य संतों के साथ राम मंदिर के लिए अध्यादेश या कानून बनाने का दबाव बना रहे हैं। अपने ताजा बयान में साक्षी महाराज ने दिल्ली की जामा मस्जिद पर भी अंगुली उठाया था। उन्होंने कहा था कि जामा मस्जिद तोड़ी जाए तो उसकी सीढ़ियों में मूर्तियां निकलेंगी। इसके साथ ही मथुरा और काशी का भी जिक्र उन्होंने किया था। साक्षी महाराज ने कहा था मुगल शासन काल के दौरान 3000 से ज्यादा मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी।