20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन नहीं रात में भी पड़ रही है भीषण गर्मी, जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक मौसम में परिवर्तन आएगा। इसके पहले तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। लोगों को इस संबंध में सावधान रहने की अपील की गई है।

2 min read
Google source verification

उन्नाव में भीषण गर्मी पड़ रही है दिन नहीं रात में भी तापमान चरम पर है। रात के 10.48 पर तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड दिख रहा है। पंखे की हवा भी राहत नहीं पहुंचा रही है। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार 10 जून का अधिकतम तापमान 43 न्यूनतम 32 डिग्री रह सकता है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बुधवार 11 जून का तापमान अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 12 जून का तापमान 32 से 42, 13 जून का तापमान 30 से 40 और 14 जून का तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज उन्नाव का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कभी-कभी दृश्यता में कमी आने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 10 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा 11 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 15 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का तापमान 32 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि शुक्रवार 13 जून को 30 से 40 डिग्री के बीच, शनिवार 14 जून को 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रविवार 15 जून को तापमान 29 से 38 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को दोपहर में घर से न निकलने की सलाह दी है।