
Patrika
उन्नाव. मौजूदा समय ब्राह्मणों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। सत्ता पक्ष के विधायक की सुनवाई नहीं होगी तो आम जनता का क्या होगा। विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे है। ऐसे में अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।समाजवादी पार्टी प्रवक्ता व पूर्व कैबनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंनेे कहा कि आज सभी वर्ग परेशान है। ब्राह्मण सबसेे ज्यादा अपमानित महसूस कर रहा है। समाजवादी पार्टी एक बार फिर से जनता के बीच आ रही है। लोगों की समस्याओं को सुना जायेगा और उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा। साथ ही समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों के अपमान को लेकर आक्रोशित है।
सरकार ठोकने की नीत पर चल रही
अभिषेक मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों को अपमानित करने के लिए गाजीपुर में जनेऊ को जूते से रौंदा गया। रोज रेप हो रहे, हत्याएं हो रही हैं। आवाज उठाने पर पत्रकारों को गोली मारी जा रही है। आज समाज का हर वर्ग नाराज है। लेकिन ब्राह्मण सबसे अधिक नाराज है क्योंकि उसे अपमानित किया जा रहा है। प्रदेश में हो रहे इनकाउंटर शासन के इशारे पर हो रहे। उन्होंने कहा कि क्रिमिनल जस्टिस के लिए देश में संविधान है। सपा प्रवक्ता ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ठोकने की नीत पर चल रही है। प्रदेश में संविधान नाम की कोई चीज नहीं है। समाजवादी पार्टी एक बार फिर से अपनी सियासी जमीन को तलाशने में जुटी हुई है। परशुराम की मूर्ति को लगाने को लेकर सियासी माहौल तैयार किया जा रहा है। कहीं ना कहीं ब्राह्मण कार्ड खेलकर एक बार फिर से समाजवादी पार्टी अपना चुनावी बिगुल फुकेगी।
Published on:
16 Aug 2020 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
