उन्नाव. केंद्र की मोदी प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिन रात एक किए। लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारी व कर्मचारी उस पर मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं। ना तो उन्हें नहर के माध्यम से पानी मिलता है और ना ही सही समय पर बिजली। जिससे वह नलकूप के माध्यम से सिंचाई कर सकें। रही सही कसर अन्ना जानवर पूरी कर देते हैं। जो किसानों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद खड़ी की गई फसल को नष्ट कर देते हैं। अन्ना जानवरों से बचाने के लिए किसानों को खेत के चारों तरफ कटीले तारों की बाढ़ लगानी पड़ती है। इसके बाद भी अन्ना जानवर खेतों में घुसने का प्रयास करते हैं। जिससे अन्ना जानवर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने ठोस कार्रवाई करते हुए तहसील स्तर पर गौशाला बनाए जाने के निर्देश दिए। लेकिन अभी तक यह गौशाला धरातल पर नहीं दिखाई पड़ी। जिससे किसानों की समस्या ज्यों की त्यों बनी है।