29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा कार सवार 5 की मौत, 3 घायल

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर 2 कार की टक्कर में 5 की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि मृतकों के नाम पता के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा कार सवार 5 की मौत, 3 घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा कार सवार 5 की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे में 5 कार सवारों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ पंकज सिंह ने बताया कि घटना औरास थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे किलोमीटर 238 पर हुआ है। स्विफ्ट डिजायर कार आगरा की तरफ से आ रही थी। जिसे पीछे से एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट डिजायर दूसरी तरफ चली गई। सामने से आ रही एक अन्य वाहन से टकरा गई। आगे पीछे दोनों तरफ से टक्कर होने के बाद गाड़ी पलट गई।

यह भी पढ़ें: कोचिंग की आड़ में 13 वर्ष की नाबालिक छात्रा को बुलाया, किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

8 में से 5 लोगों की हुई मौत, घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया

जिससे उसमें बैठे 8 लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोगों का उपचार चल रहा है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए और आज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एक सवाल के जवाब में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि घटना लगभग 3:30 बजे की है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग