उन्नाव

उन्नाव में 24 घंटे के अंदर दो किशोरियों की हत्या, एक नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 24 घंटे के अंदर दो किशोरियों की हत्या कर दी गई। दोनों ही मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

2 min read
Feb 23, 2023
उन्नाव में 24 घंटे के अंदर दो किशोरियों की हत्या, एक नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या का आरोप

उन्नाव के सफीपुर परिहर मार्ग पर 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की जानकारी घरवालों को उस समय हुई, जब सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे लड़की का शव देखा। शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। इसके पहले असोहा थाना के तिवारी खेड़ा गांव में 20 वर्षीय युवती की उसी के 'लैगी' से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। दोनों किशोरियों के शव का आज पोस्टमार्टम हुआ।

घटना सफीपुर थाना क्षेत्र की है। सफीपुर परियर रोड पर 16 वर्षीय पीहू का शव घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर मिला। लेकिन घरवालों को इस विषय में कोई जानकारी नहीं थी। सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव को पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव के शिनाख्त का प्रयास किया। इसी बीच घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर रहने वाले परिवार ने शव की शिनाख्त की।

आरोप "घर से अपहरण कर की गई हत्या"

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को घर से उठाकर ले जाकर का मारा गया है। पीहू के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है, और दुर्घटना का रूप दिया गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया था।

क्या कहते हैं अधिकारी गण

पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने एक बार फिर जमकर हंगामा किया। एसडीएम सदर नूपुर गोयल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि सुबह किशोरी की दुर्घटना में मौत की खबर मिली थी। लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
23 Feb 2023 10:03 pm
Published on:
23 Feb 2023 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर