
जिला कारागार में मिले दो नए एड्स के मरीज, कुल संख्या हुई 9, यूपी सेक्स कंट्रोल सोसायटी के कैंप में खुलासा
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिला कारागार में यूपी सेक्स कंट्रोल सोसायटी की तरफ से कैंप लगाया गया। दिसंबर माह में लगाए गए कैंप में 1338 बंदियों का मेडिकल परीक्षण किया गया। जिसमें चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। ताजा आंकड़ों में दो नए एड्स के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही हेपेटाइटिस 'बी', 'सी' और टीवी के मरीजों का भी पता चला है। इनमें एड्स मरीज को छोड़कर अन्य का उपचार शुरू हो गया है। उपक्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जिला कारागार में बंद कुल 9 बंदी एड्स मरीजों का उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच जिला कारागार में बंदी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें पांच बीमारियों की जांच की गई थी। उप क्षय रोग अधिकारी डॉ मनीष मिश्रा ने बताया कि कुल 1338 बंदियों की जांच की गई है। जिसमें दो एचआईवी, नौ हेपेटाइटिस मरीज मिले हैं। इनमें चार हेपेटाइटिस बी और पांच हेपेटाइटिस सी के मैरिज है। इसके अतिरिक्त दो टीवी के मरीज है। टीवी, हेपेटाइटिस के मरीजों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है।
डॉ मनीष मिश्रा ने बताया
डॉ मनीष मिश्रा ने बताया कि हेपेटाइटिस बी के मरीजों की लिस्ट नोडल केंद्र भेजा गया है। जिनकी दवाइयां आने के बाद उपचार शुरू हो जाएगा। एचआईवी मरीजों का रजिस्ट्रेशन जिला अस्पताल में किया जाता है। वहीं से उनकी उनका उपचार भी किया जाता है। सात एड्स रोगियों का इलाज पहले से ही चल रहा है। इस प्रकार अब कल 9 एड्स के मरीज हो गए हैं।
Published on:
17 Dec 2023 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
