उन्नाव में मां की पिटाई: जमानत पर छूट पहुंची थाना, फूट-फूटकर रोई , सुनाई आपबीती
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मकान के लिए बेटे ने अपनी ही मां की पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मेडिकल भी कराया। अभी भी महिला खून के आंसू रो रही है।
उन्नाव के सदर कोतवाली के मोहल्ला आदर्श नगर की रहने वाली सुशीला थाना में रो रही थी। उन्होंने बताया कि पति और बेटे ने उसके साथ मारपीट की। उसे चोट लगी थी। पुलिस ने मेडिकल भी कराया। इसके बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।