उन्नाव

Unnao heavy rain alert: 17 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट आंधी चलने, आकाशीय बिजली की चेतावनी

Unnao heavy rain alert मौसम विभाग में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 17 जुलाई को जमकर बारिश होगी। इस दौरान बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

2 min read
Jul 16, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Unnao heavy rain alert मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना है। आज रात से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आया है। शाम से ही बारिश हो रही है। सुबह के समय जोरदार बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई को दिनभर बारिश होने का अलर्ट है। दिन में 90 प्रतिशत और रात में 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 18 जुलाई को 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 21 जुलाई के बाद फिर मौसम में परिवर्तन आएगा। ‌24 जुलाई तक बारिश होगी।

ये भी पढ़ें

कन्नौज में नवाब सिंह यादव और नीलू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तीन नए मुकदमे हुए दर्ज

आज शाम से ही हो रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम से बूंदाबांदी हो रही है। जिससे तापमान में काफी कमी आई है। इस दौरान उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग ने 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 17 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई को झमाझम बारिश होगी। सुबह से ही बदल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। रात को भी बारिश होने के विषय में जानकारी दी गई है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 24 जुलाई तक का मौसम?

शुक्रवार 18 जुलाई का तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है‌। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शनिवार को 28 से 35 डिग्री के बीच तापमान होगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार का तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। बूंदाबांदी होने की संभावना है। सोमवारी 21 जुलाई से फिर मौसम में बदलाव आएगा और 24 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। ‌

ये भी पढ़ें

कानपुर डीएम-सीएमओ विवाद में बड़ा उलटफेर, डॉ. हरिदत्त नेमी और डॉ उदयनाथ पवेलियन लौटे…

Also Read
View All

अगली खबर