20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Unnao का बहुचर्चित मांखी दुष्कर्म कांड: दुष्कर्म पीड़िता और उसके पति ने वीडियो किया वायरल, जानें क्यों

उन्नाव मांखी कांड बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा है। जो इस समय तिहाड़ जेल दिल्ली में है। दुष्कर्म पीड़िता का चाचा भी तिहाड़ जेल में बंद है। पीड़िता और उसके पति ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है।

2 min read
Google source verification
UP Unnao का बहुचर्चित मांखी दुष्कर्म कांड

UP Unnao का बहुचर्चित मांखी दुष्कर्म कांड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव का बहुचर्चित बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा पक्ष विपक्ष के बीच न होकर पीड़िता परिवार की हो रही है। वायरल वीडियो में पीड़िता ने बताया कि उसने शादी कर ली है। 8 माह की गर्भवती है। घर वालों ने पति सहित उसे घर से निकाल दिया है। अब पति-पत्नी अपना वीडियो वायरल कर अपने चाचा और परिवार से न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि वह दोनों दर-दर की ठोकरें खा रहीं है। राजस्थान पत्रिका इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसने शादी कर ली है और उसके पेट में 8 माह का गर्भ है। उसके घर वाले वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। घटना के बाद आर्थिक रूप से उन्हें मदद मिली थी। उनके नाबालिग होने का लाभ उठाते हुए चाचा ने पूरे पैसे को अपने खाते में मंगाया था।

फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी

आज जब किसी ने मुझ जैसी दुष्कर्म पीड़िता का हाथ थमने का साहस दिखाया तो घर वालों ने उसे घर से निकाल दिया। उसकी बहन और घर वाले फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दें रहे हैं। जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से उन्होंने न्याय की गुहार हार लगाई है।

यह भी पढ़ें: Unnao news: प्रेम प्रसंग में महिला और एक युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार, जानिए क्या थी हत्या की वजह?

पति भी कर चुका है वीडियो वायरल

इसके पहले पति भी इसी प्रकार का एक वीडियो वायरल कर चुका है। जिसमें उसने पत्नी के परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी का पेट पाल सकता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से मिली सीआरपीएफ सुरक्षा जवानों की व्यवस्था नहीं कर सकता है। उसने भी शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।